22 हज यात्रियों का मेडिकल स्क्रीनिंग व टीकाकरण कर दिया फिटनेश प्रमाण पत्र

जिले के 24 में से 22 आजमीन का मेडिकल स्क्रीनिंग व टीकाकरण कराया गया
खगड़िया. सदर अस्पताल में हज यात्रियों के लिए मेडिकल स्क्रीनिंग व टीकाकरण रविवार को कराया गया. जिले के 24 में से 22 आजमीन का मेडिकल स्क्रीनिंग व टीकाकरण कराया गया. टीकाकरण के लिए सदर अस्पताल में कैंप लगाया गया. जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी कौशिक कश्यप ने बताया कि हज पर जाने वाले सभी तीर्थ यात्रियों को मेडिकल फिटनेस और टीकाकरण का प्रमाणपत्र प्राप्त करना अनिवार्य होता है. भारत सरकार की ओर हज यात्रियों के ट्रेनिंग और टीकाकरण के लिए नियुक्त मास्टर ट्रेनर मौलाना मो. मंसूर आलम द्वारा जिले के 22 हज यात्रियों को निर्धारित स्थल तक लाने और समन्वय स्थापित करने का कार्य सौंपा गया है. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि कुल 22 हज यात्रियों के लिए विशेष टीकाकरण शिविर लगाया गया. इस दौरान हज यात्रियों को मेनेजाइटिस व पोलियो ओवी वैक्सीन दिया गया. हज यात्रियों में मो अफजल, मो. नौशाद आलम, मो. अबु जफर, मो. तंजीर हसन, नुजहत आरा, साजरा खातून, रजिया खातून आदि शामिल है. ट्रेनर ने बताया कि दो हज यात्री बिहार से बाहर रहने के कारण वैक्सीन लेने नहीं पहुंचे. उनका बाद में टीकाकरण कराया जायेगा. टीकाकरण बाद सभी संबंधित हज यात्रियों को उनका हेल्थ कार्ड दिया गया. मौके पर सिविल सर्जन डॉ. रामेंद्र कुमार, उपाधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. उदय, वैक्सीनेशन इंचार्ज मो. इंतेखाब उस्मान, एएनएम रजनीकांत, सोनी कुमारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय के कर्मी मुकेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










