शॉर्ट सर्किट से लगी आग, हजारों का नुकसान

Updated:
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, हजारों का नुकसान

विज्ञापन

अलौली. बहादुरपुर थाना क्षेत्र के चांदपुरा खुर्द पंचायत के कंठारी वार्ड सात में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी, जिससे कंठारी निवासी स्व पलट सदा के पुत्र जतनलाल सदा का घर जल गया. पीड़ित जतनलाल सदा की पत्नी तिला देवी ने बताया कि वह किसी काम से घर से बाहर गयी हुई थी. मीटर से चिंगारी निकली और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को जला दिया. शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण आये. दिव्यांग जतनलाल सदा व बच्चों को बाहर निकाला. जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक घर में रखा सारा सामान जल गया था. घटना की सूचना मिलते ही बहादुरपुर थानाध्यक्ष, डायल-112 की टीम, स्थानीय मुखिया एवं राजस्व कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन