दो पक्षों में मारपीट, पांच लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया

विज्ञापन

चौथम. थाना क्षेत्र अंतर्गत मरांच गांव में मंगलवार को दो पक्षों के जमकर मारपीट हुई. घटना में एक ही पक्ष के पांच लोग घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है. घटना में घायल की पहचान मरांच निवासी वेदानंद सिंह की पत्नी सुनीता देवी, लालो सिंह, राजीव कुमार व अन्य दो लोगों के रूप में की गयी. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग की घटना को दो पक्षों में विवाद हुआ. जिसमें एक पक्ष के कई लोगों ने लाठी और डंडा लेकर हमला कर दिया. इस घटना में एक पक्ष से पांच लोग घायल हो गये. चौथम थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. मामले की जांच की जा रही है.

भूमि विवाद को लेकर मारपीट, दो भाई घायल

चौथम. मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत रोहियार गांव में मंगलवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इस घटना में एक पक्ष से दो भाई घायल हो गये. दोनों घायल भाइयों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है. घायल की पहचान मनोज साह एवं रुदल साह के रूप में हुई है. परिजनों द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है. इधर मामले की जांच में मानसी पुलिस जुट गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन