बच्चों के विवाद में हुई मारपीट, एक महिला घायल
बच्चों के विवाद में हुई मारपीट, एक महिला घायल
बेलदौर. थाना क्षेत्र के डुमरी पंचायत के रोहियामा गांव में गुरुवार को बच्चों के विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गयी. घायलावस्था में पीड़ित परिजनों ने इलाज के लिए उसे पीएचसी में भर्ती कराया. पीएचसी में उक्त महिला इलाजरत है. घायल महिला की पहचान रोहियामा गांव निवासी रमेश पासवान की पत्नी हीरा देवी के रूप में हुई. घायल महिला के पति ने बताया कि बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. इसमें उसके पड़ोस के लोगों ने मारपीट की. इस संबंध में पीड़िता के पति ने थाने में आवेदन दिया है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए