हथवन में मारपीट, आधे दर्जन लोग जख्मी

Updated:
विज्ञापन

जख्मी चंद्रभानु ने बताया कि अभिमन्यु कुमार पिता लक्ष्मण यादव ने थ्रीनट के बट से मारा.

विज्ञापन

अलौली. थाना क्षेत्र के हथवन वार्ड संख्या 12 में बच्चों के विवाद में मारपीट हुयी. मारपीट में आधे दर्जन लोग जख्मी हो गये. जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. बताया जाता है कि गांव के ही अभिमन्यु व चंद्रभानु के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष की ओर से मारपीट हो गयी. एक पक्ष के लोग ने आरोप लगाया कि फायरिंग की गयी है. थ्रीनट के बट से हमला किया गया है. जख्मी चंद्रभानु ने बताया कि अभिमन्यु कुमार पिता लक्ष्मण यादव ने थ्रीनट के बट से मारा. उसके बाद अंगद कुमार पिता लक्ष्मण यादव ने दो राउंड फायरिंग की. ईंट पत्थर से घर पर हमला कर दिया. घर घुसकर लखिया देवी को कट्टा से नाक पर प्रहार कर दिया. अभिमन्यु ने विभीषण कुमार के सीना पर ईंट पत्थर से मारा. मारपीट में जवाहर यादव, मोहित कुमार आदि जख्मी हो गया. जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन