महाशिव महोत्सव सोंडीहा मेले में नाट्य कला का प्रदर्शन

Published by : RAJKISHORE SINGH Updated At : 18 Feb 2026 10:21 PM

विज्ञापन

''जुल्म की पुकार'' नाटक देख भावुक हुए दर्शक

विज्ञापन

– ””जुल्म की पुकार”” नाटक देख भावुक हुए दर्शक पसराहा. सोंडीहा महाशिव महोत्सव के पावन अवसर पर सोंडीहा ग्राम में आयोजित वार्षिक मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सरिता बह रही है. जय बजरंग नाट्य कला परिषद द्वारा आयोजित दो दिवसीय नाट्य मंचन ने पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है. कार्यक्रम के दूसरे दिन, यानी 17 फरवरी को ””जुल्म की पुकार”” नाटक का मंचन किया गया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर विधायक ने कहा कि नाटक समाज का दर्पण होते हैं और ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा बढ़ता है. वहीं, इससे पूर्व 16 फरवरी को ””मंगल सूत्र”” नाटक का मंचन हुआ, जिसका उद्घाटन विधान पार्षद (MLC) एन.के. यादव ने फीता काट कर किया. उन्होंने स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कला को बचाए रखना सराहनीय प्रयास है. मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष रामबृक्ष सिंह और सचिव राधे प्रसाद सिंह की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में निर्देशक रामसेवक सिंह, कोषाध्यक्ष अमित कुमार और संचालक भीम सिंह का विशेष योगदान रहा. मौके पर सियाराम सिंह, उप-मुखिया नीरज कुमार बबलू, सचिदानंद सिंह, अखिलेश कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, अखिलेश कुमार, संतोष कुमार, डॉ. विकास कुमार, संजय सिंह, उप सरपंच प्रतिनिधि अंशु भारती, अरुण सिंह, प्रदीप ठाकुर, देवीलाल यादव, रविन्द्र यादव, मुन्ना गुप्ता, शशि कुमार, सखिचन्द्र सिंह कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन