लिटरेरी फेस्टिवल में कवयित्री डॉ. स्वराक्षी स्वरा को पटना में किया गया सम्मानित
पटना के विद्यापति भवन में सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया गया.
खगड़िया. लिटरेरी फेस्टिवल में कवयित्री सह शिक्षिका डॉ. स्वराक्षी स्वरा को पटना में सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में हिन्दी विभाग के अध्यक्ष अनिल सुलभ और बिहार के आईपीएस सह एलआईबी के संस्थापक विकास वैभव ने डॉ. स्वरा को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. वहीं साहित्यक चैप्टर की मुख्य समन्वयक डॉ. स्वराक्षी स्वरा की अगुवाई में साहित्य के लिए डॉ. सोहन कुमार, संगीता चौरसिया, चंपा राय, बरखा कुमारी व शिक्षण कार्य के लिए गरिमा मिश्रा व नूतन कुमारी, गार्गी चैप्टर की समन्वयक अनुभूति को पटना के विद्यापति भवन में सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया गया. वहीं डॉ. स्वरा ने सुनो, सफलता कीमत मांगे, बात बात पर मत रोना की प्रस्तुति प्रस्तुत की. लिटरेरी फेस्टिवल कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य समन्वयक नयन में किया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए