बेलदौर में हो रहे कोसी कटाव का डीएम ने लिया जायजा
Updated at : 18 Feb 2026 9:57 PM (IST)
विज्ञापन

बेलदौर में हो रहे कोसी कटाव का डीएम ने लिया जायजा
विज्ञापन
कटाव निरोधी कार्य में तेजी लाने का दिया आदेश
खगड़िया. बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के बलैठा पंचायत के चौढली जिमिंदारी बांध के अंदर बसे ब्रह्मण टोला पचाठ व डुमरी दुर्गा स्थान के समीप हो रहे कोसी कटाव का जिलाधिकारी नवीन कुमार ने निरीक्षण किया. इस दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों को कटाव निरोधी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से संचालित करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. वहीं मुखिया विरेन्द्र सहनी, पूर्व पंसस दुर्गा सिंह, रामबली सिंह, बिदुर यादव सहित दर्जनों बाढ़ प्रभावित टोले के ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि ब्राह्मण टोला पचाठ व डुमरी दुर्गा स्थान के समीप कोसी कटाव का खतरा मंडरा रहा है. ग्रामीणों ने कटाव का स्थायी समाधान को लेकर उक्तस्थल पर करीब 500 मीटर लंबे भाग में बोल्डर बेडवार का निर्माण करने की मांग की. डीएम ने इस दौरान मौजूद पथ प्रमंडल दो के कार्यपालक अभियंता से मामले की जानकारी ली. कार्यपालक अभियंता ने डीएम को जानकारी देते हुए बताया कि पचाठ ब्राह्मण टोला के समीप 300 मीटर, डुमरी दुर्गा स्थान तेलिहार बाना मोड़ के समीप कटाव निरोधात्मक कार्य करवाए जाने को लेकर प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया था, लेकिन विभाग ने अभी तक सहमति नहीं दी है. जिलाधिकारी ने पहल किए जाने का अनुरोध किया. डीएम ने कोसी नदी की मुख्य धारा में जमा शिल्ट को देख चैनल खुदवाने का सुझाव दिया. वहीं कार्यपालक अभियंता ने डीएम को बताया कि नदी की मुख्य धारा जिस पर शिल्ट जमा हुआ है वे रैयती जमीन है. रैयत इसका विरोध करते हैं. डीएम ने गोगरी डीसीएलआर राजकुमार को मामले की जांच कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिए. मौके पर गोगरी एसडीओ संजय कुमार, सीओ अमित कुमार, थानाध्यक्ष अजीत कुमार, बीईओ मनोहर कुमार आदि मौजूद थे.डीएम ने बलैठा में स्कूल व स्वास्थ्य व्यवस्था का लिया जायजा
जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय बैलैठा का निरीक्षण कर पठन-पाठन व्यवस्था, मध्यान्ह भोजन, साफ-सफाई व विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा की. उन्होंने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने व छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. डीएम द्वारा स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र बैलैठा का भी निरीक्षण किया. डीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं, दवा उपलब्धता, टीकाकरण व मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली. स्वास्थ्यकर्मियों को बेहतर एवं नियमित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. वहीं डीएम ने पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण करते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की. डीएम ने पंचायत स्तर पर आमजन को योजनाओं का त्वरित लाभ उपलब्ध कराने तथा कार्यालयीन कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश दिए.प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




