सभी पात्र दिव्यांगों को मिलेगा योजना का लाभ: एसडीओ
दिव्यांगों के लिए अंत्योदय कार्ड बनाने को लेकर दिव्यांग जन कल्याण समिति के सदस्यों का एक शिष्ट मंडल गोगरी एसडीओ संजय कुमार से मिले
गोगरी दिव्यांगों के लिए अंत्योदय कार्ड बनाने को लेकर दिव्यांग जन कल्याण समिति के सदस्यों का एक शिष्ट मंडल गोगरी एसडीओ संजय कुमार से मिले. जिला अध्यक्ष पवन कुमार पासवान के नेतृत्व में सदस्यों ने शनिवार को एसडीओ को ज्ञापन भी सौंपा. इस अवसर पर संगठन के पवन कुमार पासवान, जिला कोषाध्यक्ष दिलीप पासवान, संदीप कुमार, बृजेश कुमार, रामदेव कुमार, राहुल कुमार, चंदन कुमार, रंजीत कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे. जिलाध्यक्ष ने कहा कि दिव्यांग जनों को सरकार के द्वारा 35 किलो अनाज उपलब्ध करवाया जाता है. जिससे दिव्यांग जनों को दो वक्त की रोटी मिलने में सुविधा होगी. वहीं गोगरी एसडीओ संजय कुमार ने दिव्यांगजनों को भरपूर सहयोग करने की बात कही. उन्होंने कहा कि पात्र दिव्यांग जनों को इस योजना का लाभ अवश्य दिया जाएगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए