जिला स्तरीय दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का हुआ आगाज

Updated:
विज्ञापन

सीनियर वर्ग अंडर-14 बालक वर्ग एवं अंडर-14 बालिका वर्ग शामिल हैं

विज्ञापन

खगड़िया. गौशाला रोड स्थित होटल परिणिता में गुरुवार को जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. उससे पहले कामरेड नारायण बाबू एवं मीरा प्रसाद को श्रद्धांजलि दिया गया. शतरंज संघ के अध्यक्ष रणजीत कांत वर्मा, बच्पन प्ले स्कूल के प्रद्युमन सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता विजय कुमार, संजय कुमार, नीरज वर्मा ने दिवंगत नारायण बाबू के जीवन के सामाजिक और राजनीतिक उपलब्धियों की चर्चा की. संघ के सचिव बिप्लव रणधीर ने बताया कि यह प्रतियोगिता कुल तीन वर्गों में आयोजित की गई है. जिसमें सीनियर वर्ग अंडर-14 बालक वर्ग एवं अंडर-14 बालिका वर्ग शामिल हैं. टूर्नामेंट को कुल पांच राउंड में खेला जाएगा. जिसमें से दो राउंड का सफलतापूर्वक समापन हो चुका है. जबकि शेष तीन राउंड शुक्रवार को खेला जाएगा. दो राउंड के समापन के बाद सीनियर वर्ग में अध्यन खेड़िया, प्रशांत कुमार सिंह, मानव शीर्ष स्थान पर बने रहे. अंडर-14 बालक वर्ग में दो राउंड के बाद प्रतीक, अमृत राज, नेवक शीर्ष स्थान पर चल रहे हैं. वहीं अंडर-14 बालिका वर्ग में जेनिफर, संजीवनी, भव्या श्री, स्वास्तिका सिंह बेहतर प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं. प्रतियोगिता के सफल संचालन में मुख्य निर्णायक की भूमिका अभिषेक राज ने निभाया. जबकि सहायक निर्णायक गुलशन कुमार ने निभाया. जिला शतरंज संघ के उपाध्यक्ष ने बताया कि यह प्रतियोगिता पूरी तरह से पारदर्शी एवं प्रतिस्पर्धात्मक ढंग से आयोजित की जा रही है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से जिले में शतरंज को नई पहचान मिल रही है. युवा खिलाड़ी आगे बढ़ रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन