भाजपा के सभी कार्यकर्ता पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए संकल्पित: जिलाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
भाजपा के सभी कार्यकर्ता पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए संकल्पित: जिलाध्यक्ष

अभिनंदन समारोह कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन की एकजुटता का प्रतीक है.

विज्ञापन

खगड़िया. पटना के बापू सभागार में आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के अभिनंदन समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं भाग लिया. सोमवार को कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था. अभिनंदन समारोह के दौरान खगड़िया से पहुंचे भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया. संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में पार्टी और अधिक मजबूत होगी. कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी. जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने कहा कि यह अभिनंदन समारोह कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन की एकजुटता का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए समर्पित है. आने वाले समय में पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है. मौके पर राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामानुज चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, प्रदेश परिषद सदस्य सुमिता देवी राय, भाजपा नेता कृष्ण कुमार उर्फ मुन्ना यादव, जिला महामंत्री डॉ. इंदु भूषण कुशवाहा, जिला महामंत्री नीतीश कुमार, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद साह, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, जिला मंत्री नवीन सिन्हा, धर्मवीर जायसवाल, अजीत कुमार साह, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील साह, जिला मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय, जिला प्रवक्ता उदय भास्कर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू पासवान, आईटी सेल जिला संयोजक अविनाश केसरी, मंडल अध्यक्ष अजय कुमार, रोहित राज, खुशबू देवी, सुभाष यादव, अवनीश कुमार, संजय ठाकुर, सुजीत कुमार, प्रताप रवि सिंह, अमर सिन्हा, अभिजीत निगम आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन