खगड़िया में खेत के मोटर के पास करंट की चपेट में आई सात वर्षीय बच्ची, मौके पर मौत

Author Pravin Kumar|Edited by Amit Kr Sinha
Updated:
विज्ञापन

स्वीटी कुमारी का फाइल फोटो. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खगड़िया के भिखारी घाट में 7 वर्षीय बच्ची की बिजली करंट से दुखद मौत हो गई. खेत में धान काट रहे पिता के सामने हुई घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

विज्ञापन

खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखारी घाट पंचायत के वार्ड संख्या-12 में सोमवार को बिजली करंट की चपेट में आने से सात वर्षीय बच्ची स्वीटी कुमारी की मौत हो गई. वह ढ़ोलन यादव की पुत्री थी. घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई, जबकि गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

विज्ञापन

खेत में धान काट रहे थे पिता, मोटर के पास गई थी बच्ची

जानकारी के अनुसार, स्वीटी के पिता ढ़ोलन यादव खेत में धान की कटाई कर रहे थे. इसी दौरान बच्ची पास के खेत में लगे मोटर के पास पानी पीने चली गई. बताया जाता है कि मोटर के समीप बिजली के तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गई. करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

बच्ची की मौत से परिवार में मचा कोहराम

घटना की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई. सात वर्षीय बच्ची की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. खेत में धान की कटाई कर रहे पिता के सामने हुई इस घटना से ग्रामीण भी मर्माहत हैं.

खेतों में बिजली सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

घटना के बाद खेतों में लगे मोटर और बिजली के तारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई जा रही है. ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में बिजली के तारों को सुरक्षित तरीके से व्यवस्थित करना जरूरी है, ताकि ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन