अलौली के शहरबन्नी में संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Updated at : 25 Jan 2025 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
अलौली के शहरबन्नी में संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अलौली के शहरबन्नी में संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

विज्ञापन

खगड़िया. अलौली प्रखंड के शहरबन्नी में अनुसूचित मोर्चा द्वारा संविधान गौरव अभियान सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजीव धमाका व संचालन जिला प्रवक्ता उदय भास्कर ने किया. मुख्य अतिथि पातेपुर के विधायक सह अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष लखेद्र पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, पूर्व विधायक रामचंद्र सदा, जिला महामंत्री डॉ इंदु भूषण कुशवाहा, मुखिया खुरखुर देवी, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष राकेश पासवान आदि ने बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया. सभा को लखेद्र पासवान नेकहा कि आंबेडकर के अधूरे सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सपने को साकार कर रहे हैं. भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने आजादी के 67 वर्षों तक जम्मू कश्मीर विधानसभा में दलित और आदिवासियों को उनके आरक्षण के संवैधानिक अधिकार से वंचित रखा. सरकार ने पहली बार जम्मू कश्मीर विधानसभा में दलित ऑन आदिवासियों को आरक्षण का अधिकार दिया. संविधान गौरव यात्रा कार्यक्रम में अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि केवल राम, पूर्व मंडल गौरव राज, मंडल अध्यक्ष खुशबू पासवान, बेला मंडल अध्यक्ष पंकज मेहता, मंडल अध्यक्ष, हरिपुर मंडल अध्यक्ष गौतम कुमार आदि मौजूद थे. वहीं कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष डोमन सदा, जिला मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय, भाजपा नेता अंशु झा, अलौली विधानसभा संयोजक विजय यादव, आईटी सेल जिला संयोजक अविनाश, धर्मेंद्र कुमार, पूर्व विधायक चंद्रमुखी देवी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष रामानुज चौधरी, जिला उपाध्यक्ष नंदू साह, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, जिला महामंत्री अश्वनी सिंह, नीतीश कुमार सिंह, लक्ष्मी देवी, ममता देवी, जिला मंत्री प्रमोद साह, सुनील साह, आलोक विद्यार्थी, अश्वनी चौधरी, मधु देवी, जिला कोषाध्यक्ष मृत्युंजय झा, जिला प्रवक्ता प्रो. अरविंद सिंह, कुंदन सिंह, पूर्व प्रवक्ता राजेश सिंह, धर्मवीर जायसवाल, वंदना कुमारी, विनय चौरसिया, सुनील, अंकित सिंह चंदेल, सुजीत राणा, सुबोध कुशवाहा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन