ePaper

Chirag Paswan: चिराग को देखते ही लिपट कर रोने लगी मां, चाचा से बोले- 'मां के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं'

Updated at : 05 Apr 2025 7:57 PM (IST)
विज्ञापन
Chirag Paswan: चिराग को देखते ही लिपट कर रोने लगी मां, चाचा से बोले- 'मां के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं'

Chirag Paswan: लोजपा प्रमुख चिराग पासवान शनिवार को अपने पैतृक गांव शहरबन्नी पहुंचे. यहां उन्होंने अपनी बड़ी मां और रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और साथ में खाना किया. परेशान चल रही राजकुमारी देवी ने चिराग को देखते ही उनको गले लगा लिया और फूट-फूटकर रोने लगीं.

विज्ञापन

Chirag Paswan: चिराग पासवान ने परिवार में संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद पर पहली प्रतिक्रिया दी है. चाचा पशुपति पारस के साथ शुरू हुए तकरार के बीच शनिवार को चिराग पासवान खगड़िया के शहरबन्नी स्थित अपने पैतृक गांव पहुंचे. यहां उन्होंने अपनी बड़ी मां से मुलाकात की. पिछले सप्ताह चिराग की बड़ी मां ने दो देवरानी पर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया था. इसमें से एक पशुपति पारस की पत्नी थी.

मां से मिलते चिराग

सबको माकूल जवाब मिलेगा

मां से मिलने के बाद चिराग ने लिखा, “पापा की जन्मभूमि “शहरबन्नी” में अपनी बड़ी मां से मुलाकात किया, उनके स्वास्थ की जानकारी ली और आशीर्वाद भी प्राप्त किया. पिछले कुछ दिनों से परिवार के ही कुछ सदस्यों द्वारा जो उम्र और अनुभव में मुझसे काफी बड़े है और आर्थिक महत्वकांक्षा की आड़ में मेरी बड़ी मां को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है जो कतई स्वीकार नहीं है.आने वाले दिनों में सबको माकूल जवाब मिलेगा.

पशुपति पारस पर बोला हमला

चिराग पासवान ने शहरबन्नी स्थित अपने पैतृक गांव में मीडिया से बात करते हुए अपने चाचा पशुपति कुमार पारस और चाची पर निशाना साधते हुए कहा, “पहले राजनीतिक महत्वकांक्षा के लिए मुझे और मेरी मां को दिल्ली वाले घर से बाहर किया गया. अब अपनी आर्थिक महत्वकांक्षाओं के लिए मेरी बड़ी मां को घर से निकाला गया. मेरी चाची अगर बंटवारा करना चाहती हैं तो वो करें. लेकिन ऐसे साझा संपतियों का भी बंटवारा हो जिसके बारे में चाचा ने मुझे अभी तक नहीं बताया हैं. मेरी बड़ी मां को अपमानित करने के लिए घर से समान निकला गया. यह सब जानकर काफी दुख होता है.”

इसे भी पढ़ें: गया के लोगों को एक साथ मिली तीन खुशखबरी, 205 करोड़ की लागत से होगा विकास का काम

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन