सन्हौली में सेफ्टी टैंक में डूबने से बालक की मौत

Updated:
विज्ञापन

सन्हौली में सेफ्टी टैंक में डूबने से बालक की मौत

विज्ञापन

खगड़िया. चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के सन्हौली वार्ड संख्या 24 स्थित सेफ्टी टैंक में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गयी. घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है. बताया जाता है कि सन्हौली निवासी लाभेंद्र सिंह के पुत्र 12 वर्षीय वीर कुमार सिंह खेलने के दौरान खुले सेफ्टी टैंक में गिर गया. लगभग दो घंटे के बाद परिजनों द्वारा वीर की खोज की गयी. लेकिन वीर नहीं मिला. सेफ्टी टैंक में गिरने की आशंका होने पर खोज किया गया. कड़ी मशक्त के बाद वीर को सेफ्टी टैंक से निकाला गया. परिजनों द्वारा बालक को सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. इधर, सदर अस्पताल में परिजनों की भीड़ लग गयी. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था. इधर, मृतक बालक की मां ज्योति देवी ने थाना में लिखकर दिया कि वह शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहती है. इधर, चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बालक की सेफ्टी टैंक में डूबने से हुई मौत के बाद घटना स्थल पर पुलिस अधिकारियों को भेजकर आस पास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला. मामले की जांच की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक बालक की मां ने लिखकर दिया है कि उनका पुत्र गड्डे में गिर गया. जिसके कारण उसकी मौत हो गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन