यूडीआइडी कार्ड बनवाने के लिए लगाया जायेगा शिविर

Updated:
विज्ञापन

यूडीआइडी कार्ड बनवाने के लिए लगाया जायेगा शिविर

विज्ञापन

गोगरी. समाज कल्याण विभाग के निर्देश पर जिला दिव्यांग सशक्तिकरण कोषांग खगड़िया के द्वारा शुक्रवार व शनिवार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोगरी में दिव्यांगजनों के लिए यूडीआइडी बनवाने के लिए शिविर लगाया जायेगा. यह जानकारी दिव्यांग जन कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष पवन कुमार पासवान ने दी. उन्होंने बताया कि पूरे बिहार में शिविर का आयोजन कर दिव्यांगों को विशिष्ट पहचान पत्र दिया जा रहा है. उन्होंने दिव्यांगों से अपील किया है कि गोगरी में लगने वाले इस शिविर में अधिक से अधिक दिव्यांगजन पहुंच कर यूडीआइडी कार्ड बनवा लें. समाज कल्याण विभाग के निर्देश के अनुसार साथ में पासपोर्ट साइज फोटो आधार कार्ड एवं दिव्यंगता प्रमाण पत्र लेकर आना अनिवार्य है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन