चौथम में भूमि विवाद को लेकर चली गोली, एक घायल

Updated:
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से भी एक व्यक्ति मारपीट में जख्मी हो गया.

विज्ञापन

चौथम. थाना क्षेत्र के धुतौली गांव में मंगलवार की दोपहर दो पक्षों में मारपीट हुयी है. मारपीट बाद गोलियां चली है. बताया जाता है कि गोली लगने से धुतौली निवासी हर्ष नारायण गुप्ता का पुत्र सुबोध कुमार घायल हो गया. हालांकि दूसरे पक्ष से भी एक व्यक्ति मारपीट में जख्मी हो गया. घायल सुबोध को परिजनों ने इलाज के लिए चौथम सीएचसी लाया. जहां प्राथमिक उपचार बाद चिकित्सक ने रेफर कर दिया. जबकि दूसरे पक्ष के घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने की बातें कही जा रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि धुतौली निवासी हर्ष नारायण गुप्ता के घर में शादी की तैयारी चल रही है. सब लोग इसी कार्यक्रम में लगे हुए हैं. आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा जबरन खेत की जुताई किया जाने लगा. सूचना मिलने पर सुबोध कुमार भी जब खेत पर पहुंचे. तो दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी डंडा से हमला कर गोली चला दिया. इस घटना में सुबोध बुरी तरह से घायल हो गया. चौथम थानाध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जांच किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन