मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Nov 2024 9:43 PM
चौथम थानाध्यक्ष राजीव कुमार मंडल ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है
चौथम. थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई. इस घटना में दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गये. मामले को लेकर दोनों पक्षों द्वारा बुधवार को एक दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. एक पक्ष से शिव शंकर उर्फ शंकर मंडल के आवेदन पर नौ नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. वहीं दूसरी ओर ममता देवी के आवेदन पर भी 10 नामजद के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. बताया जाता है कि मामूली विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी, फिर दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी. चौथम थानाध्यक्ष राजीव कुमार मंडल ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










