पचौत में भाजपा का मिलन सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह संपन्न

Updated:
विज्ञापन

बेलदौर मंडल अध्यक्ष पप्पू साह के अध्यक्षता में आयोजित उक्त समारोह में पार्टी के जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत का अभिनंदन मंडल अध्यक्ष ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड के पचौत गांव में भाजपा बेलदौर मंडल द्वारा शनिवार को मिलन सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. वही बेलदौर मंडल अध्यक्ष पप्पू साह के अध्यक्षता में आयोजित उक्त समारोह में पार्टी के जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत का अभिनंदन मंडल अध्यक्ष ने अंगवस्त्र एवं फूलमाला पहना कर किया. इसके अलावे पार्टी के जिला, मंडल एवं शक्ति केंद्र के प्रमुख को भी अंगवस्त्र एवं फूलमाला पहना कर सम्मानित किया गया. उक्त समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बताते हुए कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं को जितना तब्बज्जो दिया जाता है, उतना सम्मान अन्य राजनीतिक दल में नहीं मिलता है. वही वक्ताओं ने अपने अपने संबोधन में पार्टी के मजबूती पर चर्चा करते हुए कहा कि आने वाला समय भी पार्टी कार्यकर्ताओं का ही, जिसमें वे अपने प्रतिभा के बल पर नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं. सम्मान समारोह को पार्टी के पूर्व विधायिका चंद्रमुखी देवी, पूर्व जिप सदस्य जयकृष्ण सिंह, जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, नगर पंचायत बेलदौर के चेयरमैन ममता कुमारी, महिला मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी सरला सिंह, प्रीति प्रिया, लक्ष्मी देवी, मधु देवी, इंजीनियर धर्मेन्द्र यादव, जिला महामंत्री इंदुभूषण कुशवाहा, प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह, जितेन्द्र यादव आदि ने भी संबोधित किया. उक्त सम्मान समारोह का समापन पार्टी के बेलदौर विधान सभा प्रभारी रंजन कुमार राज ने समापन भाषण देकर की. मौके पर दर्जनों पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन