सड़क दुर्घटना में बाइक सवार जख्मी, पीएचसी में इलाजरत

Updated:
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार जख्मी, पीएचसी में इलाजरत

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के सकरोहर राकी बासा पथ में बाइक की संतुलन बिगड़ने से सवार युवक के गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना शुक्रवार की अपराह्न करीब 2 बजे की बताई जा रही है. वहीं आनन-फानन उक्त रूट से गुजर रहे राहगीरों ने घायल बाइक सवार युवक को इलाज के लिए पीएचसी भिजवाया. पीएचसी में उक्त घायल युवक ईलाजरत है. घायल युवक की पहचान नपं बेलदौर निवासी निवास साह के 40 वर्षीय पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि उक्त युवक अपने सहयोगी श्यामल कुमार के साथ बाइक से तगादा करने राकी बासा जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में बाइक का संतुलन बिगड़ने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन