ePaper

Bihar News: खगड़िया में नहाने के दौरान नदी में डूबा युवक, मां की मौत के बाद ननिहाल में पला-बढ़ा था आदित्य

Updated at : 01 Nov 2024 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News

Bihar News (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar News: खगड़िया में नहाने के दौरान एक युवक गहरे पानी में जाकर डूब गया. मां की मौत के बाद युवक ननिहाल में ही रहता था. युवक की खोजबीन का प्रयास जारी है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में डूबने से मौत की घटना अभी भी कम नहीं हुई है. खगड़िया में दिवाली के दिन एक युवक गंगा की उपधारा में नहाने के दौरान डूब गया. नदी में गहरे पानी में युवक समाकर लापता हो गया है. गुरुवार को गोताखोरों को बुलाया गया लेकिन अंधेरा होने की वजह से उन्हें वापस जाना पड़ा. युवक के परिजनों में कोहराम मचा है. लापता छात्र आदित्य भागलपुर जिले के नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत धरहरा गांव का निवासी है जो खगड़िया जिले में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था.

गंगा की उपधारा में डूबा युवक लापता

परबत्ता प्रखंड अंतर्गत अगुवानी घाट स्थित गंगा की उपधारा में एक 17 वर्षीय युवक नहाने के दौरान पानी की गहराईयों में समा गया. इस बात की जानकारी घरवालों को उस वक्त मिली जब उसके मोबाइल पर लगातार कॉल किया जा रहा था और उसका जवाब नहीं मिल पा रहा था. जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत स्थित करना गांव निवासी साहेब सिंह के नाती और भागलपुर निवासी संजीव कुमार सिंह का पुत्र आदित्य कुमार गुरुवार सुबह घर से गंगा स्नान की बात कह कर निकाला. लेकिन दोपहर बाद भी नहीं लौटा तो घर वालों को अनहोनी की आशंका सताने लगी. कई बार उसके मोबाइल पर कॉल कॉल किया गया लेकिन आदित्य के द्वारा जवाब नहीं दिया जा रहा था.

ALSO READ: Bihar News: बिहार में IPS और DSP का तबादला, इन पुलिस अफसरों का निकला ट्रांसफर

घाट पर मिले चप्पल, मोबाइल और साइकिल वगैरह

जब आदित्य से संपर्क नहीं बना तो दोपहर में आसपास के घर वाले अगुवानी घाट पहुंचे. वहां नदी किनारे आदित्य का कपड़ा, मोबाइल, चप्पल एवं उसकी साइकिल दिखी. आसपास कोई भी मौजूद नहीं था. घर वालों ने आशंका जताई कि नहाने के दौरान नदी में आदित्य डूब गया है. घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस एवं अंचल प्रशासन को दी गयी. हालांकि दीपावली का पर्व एवं शाम हो जाने के कारण एसडीआरएफ की टीम मौके पर नहीं पहुंची सकी.

मां की मौत के बाद ननिहाल में ही रहता था आदित्य

लोगों ने फिलहाल स्थानीय गोताखोरों को बुलाया लेकिन अंधेरा होने के कारण उन्हें भी वापस लौटना पड़ा. इधर गंगा घाट पर मौजूद परिजन बदहवास थे. बताया गया की तीन भाइयों में सबसे छोटा आदित्य दसवीं का छात्र था और वह भागलपुर जिले के नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत धरहरा गांव का रहने वाला है बचपन में आदित्य के मां के निधन के बाद से ही उसका पालन पोषण उसके ननिहाल में ही हुआ और यही रहकर फिलहाल उसने दसवीं की पढ़ाई पुरी कर आगे की पढ़ाई में जुटा था. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन