ePaper

टी ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भागलपुर ने खगड़िया को हराया

Updated at : 12 Feb 2026 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
टी ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भागलपुर ने खगड़िया को हराया

निर्णायक मंडली ने विजेता टीम के खिलाड़ी अमित मंडल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के चौढली खेल मैदान में आयोजित किंग्स इलेवन टी ट्वेंटी काॅसको टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भागलपुर की टीम ने खगड़िया टीम को हराकर खिताबी शील्ड एवं ईनामी हीरो बाइक पर कब्जा जमा लिया. इससे विजेता टीम के खिलाडिय़ों में जश्न का माहौल था. जानकारी के मुताबिक गुरुवार को भागलपुर टीम एवं खगड़िया टीम के बीच फाइनल मैच आयोजित की गई. वही भागलपुर टीम ने 8 विकेट से खगड़िया टीम को हराकर खिताबी शील्ड पर कब्जा जमा लिया. उक्त मैच में टाॅस जीतकर खगड़िया टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. बल्लेबाजी करते खगड़िया टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित 20 ओवर गेंदों का सामना कर सभी विकेट गंवाकर 142 रन बनाए. वही प्रतिद्वंद्वी भागलपुर टीम को जीत के लिए 143 रन बनाने का लक्ष्य देकर बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. जवाब में बल्लेबाजी करते भागलपुर टीम के खिलाड़ी ने 12 ओवर गेंदों का सामना करते महज दो विकेट खोकर लक्ष्य 143 रन पार करते मैच को दिलचस्प जीत दर्ज कर खिताबी शील्ड पर कब्जा जमा लिया. निर्णायक मंडली ने विजेता टीम के खिलाड़ी अमित मंडल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया. इन्होंने फाइनल मैच में नाबाद 71 रन का सहयोग के अलावे बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते प्रतिद्वंद्वी टीम के दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाकर टीम को जीत दर्ज कराने में अहम भूमिका निभायी. जबकि चौढली टीम के खिलाड़ी मोहम्मद दानिश को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया. उन्होंने अपने टीम के लिए तीन मैचों में शतकीय पारी खेलते 131 रन के साथ-साथ प्रतिद्वंद्वी टीम के चार महत्वपूर्ण विकेट चटकाकर टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था. फाइनल मैच में बेहतरीन खेल प्रदर्शन से भागलपुर टीम को मिली शानदार जीत से खिलाड़ी समेत खेल प्रेमियों में जश्न का माहौल छा गया. फाइनल मैच के विजेता टीम को चौढली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद तनवीर हसन एवं टूर्नामेंट के अध्यक्ष मो किस्मत अली ने संयुक्त रूप से शील्ड एवं इनाम की हीरो स्प्लेंडर बाइक देकर सम्मानित किया. जबकि उपविजेता टीम को उप मुखिया मोहम्मद जरीफुल ने शील्ड एवं पारितोषिक इलेक्ट्रिक स्कूटी भेंट कर प्रोत्साहित किया. विदित हो कि आकर्षक उपहार की घोषणा कर सुदूरवर्ती इलाके में आयोजित की गयी अंतरजिला टी20 टूर्नामेंट से लोगों में उत्साह का माहौल है. दर्शकों ने इस तरह के आयोजन की जमकर सराहना करते सुदूरवर्ती इलाके के खिलाडिय़ों के उत्साहवर्धन के लिए बेहतर पहल बताया एवं आयोजक मंडली की जमकर सराहना की. मौके पर अतिथि के रूप में बलैठा मुखिया विरेन्द्र उर्फ कारे सहनी,बुच्ची यादव, लड्डू सिंह, बहादुर यादव, मोहम्मद मुख्तार ,मोहम्मद अबू बकर, मोहम्मद आफताब, मोहम्मद अजमत,मो आफताब,मो हसमत समेत दर्जनों खेल प्रेमी मौजूद थे. बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के चौढली खेल मैदान में आयोजित किंग्स इलेवन टी ट्वेंटी काॅसको टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भागलपुर की टीम ने खगड़िया टीम को हराकर खिताबी शील्ड एवं ईनामी हीरो बाइक पर कब्जा जमा लिया. इससे विजेता टीम के खिलाडिय़ों में जश्न का माहौल था. जानकारी के मुताबिक गुरुवार को भागलपुर टीम एवं खगड़िया टीम के बीच फाइनल मैच आयोजित की गई. वही भागलपुर टीम ने 8 विकेट से खगड़िया टीम को हराकर खिताबी शील्ड पर कब्जा जमा लिया. उक्त मैच में टाॅस जीतकर खगड़िया टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. बल्लेबाजी करते खगड़िया टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित 20 ओवर गेंदों का सामना कर सभी विकेट गंवाकर 142 रन बनाए. वही प्रतिद्वंद्वी भागलपुर टीम को जीत के लिए 143 रन बनाने का लक्ष्य देकर बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. जवाब में बल्लेबाजी करते भागलपुर टीम के खिलाड़ी ने 12 ओवर गेंदों का सामना करते महज दो विकेट खोकर लक्ष्य 143 रन पार करते मैच को दिलचस्प जीत दर्ज कर खिताबी शील्ड पर कब्जा जमा लिया. निर्णायक मंडली ने विजेता टीम के खिलाड़ी अमित मंडल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया. इन्होंने फाइनल मैच में नाबाद 71 रन का सहयोग के अलावे बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते प्रतिद्वंद्वी टीम के दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाकर टीम को जीत दर्ज कराने में अहम भूमिका निभायी. जबकि चौढली टीम के खिलाड़ी मोहम्मद दानिश को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया. उन्होंने अपने टीम के लिए तीन मैचों में शतकीय पारी खेलते 131 रन के साथ-साथ प्रतिद्वंद्वी टीम के चार महत्वपूर्ण विकेट चटकाकर टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था. फाइनल मैच में बेहतरीन खेल प्रदर्शन से भागलपुर टीम को मिली शानदार जीत से खिलाड़ी समेत खेल प्रेमियों में जश्न का माहौल छा गया. फाइनल मैच के विजेता टीम को चौढली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद तनवीर हसन एवं टूर्नामेंट के अध्यक्ष मो किस्मत अली ने संयुक्त रूप से शील्ड एवं इनाम की हीरो स्प्लेंडर बाइक देकर सम्मानित किया. जबकि उपविजेता टीम को उप मुखिया मोहम्मद जरीफुल ने शील्ड एवं पारितोषिक इलेक्ट्रिक स्कूटी भेंट कर प्रोत्साहित किया. विदित हो कि आकर्षक उपहार की घोषणा कर सुदूरवर्ती इलाके में आयोजित की गयी अंतरजिला टी20 टूर्नामेंट से लोगों में उत्साह का माहौल है. दर्शकों ने इस तरह के आयोजन की जमकर सराहना करते सुदूरवर्ती इलाके के खिलाडिय़ों के उत्साहवर्धन के लिए बेहतर पहल बताया एवं आयोजक मंडली की जमकर सराहना की. मौके पर अतिथि के रूप में बलैठा मुखिया विरेन्द्र उर्फ कारे सहनी,बुच्ची यादव, लड्डू सिंह, बहादुर यादव, मोहम्मद मुख्तार ,मोहम्मद अबू बकर, मोहम्मद आफताब, मोहम्मद अजमत,मो आफताब,मो हसमत समेत दर्जनों खेल प्रेमी मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन