बीडीओ ने कर्मियों व मतदाताओं को दिलायी शपथ
बीडीओ ने कर्मियों व मतदाताओं को दिलायी शपथ
चौथम. प्रखंड मुख्यालय स्थित आइटी भवन परिसर में बीडीओ मो मिन्हाज अहमद ने शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के कर्मियों व आमलोगों को मतदान करने की शपथ ने दिलायी. कर्मियों को भारतीय लोकतंत्र में आस्था रखते व लोकतांत्रिक परंपराओं मर्यादाओं को बनाए रखने, सहित निष्पक्षता से व शांतिपूर्ण तरीके से जाति, समुदाय, भाषा प्रलोभन से बिना प्रभावित हुए अपने मतदान के अधिकार को पहचानने व मतदान का प्रयोग करने की शपथ दिलायी. बीडीओ ने बताया कि 18 वर्ष से ऊपर के सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने लोकतांत्रिक व्यवस्था को अक्षुण्य बनाये रखने व मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था बनाये रखने में अपनी भूमिका का निर्वाह कर सकते हैं. मौके पर चौथम सीओ रविराज, बीईओ सरयुग रविदास, बीसीओ प्रवीण कुमार, पंकज मनी, सत्यम कुमार सिंह, आईटी प्रभारी बिपिन कुमार आदि उपस्थित थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए