शिक्षकों के बीच बांटा गया औपबंधिक नियुक्ति पत्र

Updated:
विज्ञापन

इस दौरान बीडीओ के द्वारा शिक्षकों से सेवा भाव एवं राष्ट्रीय हित में समर्पित भाव से कार्य करने की बात कहीं

विज्ञापन

चौथम. प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र के सभाकक्ष में बुधवार को शिक्षकों के बीच औपबंधिक नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया. नियुक्ति पत्र का वितरण चौथम बीडीओ मो मिनहाज अहमद एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान बीडीओ के द्वारा शिक्षकों से सेवा भाव एवं राष्ट्रीय हित में समर्पित भाव से कार्य करने की बात कहीं. मौके पर शिक्षिका रितु कुमारी सोनी कुमारी आदि प्रखंड में उत्तीर्ण हुए कुल 272 शिक्षकों को यह नियुक्ति पत्र दिए गए. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि सक्षमता इम्तिहान में उत्तीर्ण हुए शिक्षकों को औपबंधिक प्रमाण पत्र एवं नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं. इस दौरान मौके पर शिक्षक मनोज कुमार मधुकर, मधु कुमार, एमडीएम से गुड्डू कुमार, नितेश कुमार, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन