एसपी व थानाध्यक्ष को आवेदन देकर पीड़िता ने टोल फ्री नंबर 112 पुलिस पर लगाया मारपीट व दुर्व्यवहार का आरोप

Updated:
विज्ञापन

पीड़िता ने टोल फ्री नंबर 112 पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप

विज्ञापन

बेलदौर. नपं के वार्ड 3 निवासी राजू मंडल के पत्नी पूनम देवी ने एसपी व थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर टोल फ्री नंबर 112 पुलिस पर मारपीट एवं दुर्व्यवहार का आरोप लगाते आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. पीड़िता के मुताबिक बीते 24 अक्तूबर की रात्रि करीब 11 बजे पतोहू के साथ मेरी तू तू मैं मैं हो रही थी. इसी दौरान अचानक टोल फ्री नंबर 112 पुलिस मेरे घर पहुंचकर मेरे साथ गाली गलौज करने लगा इसका विरोध करने पर उक्त पुलिस बेरहमी तरीके से मारपीट किया. इस संबंध में थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि पीड़िता के द्वारा दिये गये आवेदन की जानकारी नहीं है. उक्त मामले में छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन