ऑटो पलटने से नौ घायल, छह को किया गया रेफर

Updated at : 16 Jan 2017 4:06 AM (IST)
विज्ञापन
ऑटो पलटने से नौ घायल, छह को किया गया रेफर

बेलदौर : थाना क्षेत्र के पनसलवा पीडब्लुडी पथ के रोहियामा चिकनी पुल के समीप ऑटो के पलटने से नौ यात्री बुरी तरह घायल हो गये. घायलावस्था में सभी का इलाज स्थानीय पीएचसी में कराया गया. जबकि गंभीर रूप से नौ घायलों का प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार रविवार […]

विज्ञापन

बेलदौर : थाना क्षेत्र के पनसलवा पीडब्लुडी पथ के रोहियामा चिकनी पुल के समीप ऑटो के पलटने से नौ यात्री बुरी तरह घायल हो गये. घायलावस्था में सभी का इलाज स्थानीय पीएचसी में कराया गया. जबकि गंभीर रूप से नौ घायलों का प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार रविवार को यात्रियों से भरी एक ऑटो बेलदौर से उसराहा की ओर जा रही थी.

इसी दौरान उक्त स्थल पर असंतुलित होकर ऑटो पलट गयी. असंतुलित होने के बाद ऑटो दो से तीन बार पलटी मारा. वहीं प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सुलेखा देवी, आदित्य , अविनाश ठाकुर समेत छह को डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन