पुलिस ने छापेमारी कर स्मैक के साथ एक को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने छापेमारी कर स्मैक के साथ एक को किया गिरफ्तार

थाना क्षेत्र में चरस, स्मैक, सनफिक्स जैसे सुखे नशे की गिरफ्त में आ चुके युवाओं के उत्पात से बाजार समेत सुदूरवर्ती देहात में लोग परेशान हैं

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र में चरस, स्मैक, सनफिक्स जैसे सुखे नशे की गिरफ्त में आ चुके युवाओं के उत्पात से बाजार समेत सुदूरवर्ती देहात में लोग परेशान हैं. सुखे नशे के शिकार उच्चकों पर नकेल कसना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है. लेकिन जब स्मैक तस्कर पुलिस को खुली चुनौती देने लगे तो लगातार मिल रही शिकायत पर हरकत में आयी पुलिस अलर्ट होते नशेड़ियों व इसके कारोबार में संलिप्त लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया. रविवार की शाम अचानक थानाध्यक्ष अजीत कुमार के निर्देश पर एसआई राहुल कुमार पुलिस बल के साथ बेलदौर बाजार स्थित पुस्तकालय (पुरानी पंचायत भवन) में धावा बोल नशेड़ी व इसकी तस्करी करने वाले उच्चके की धड़पकड़ शुरू कर दी. पुलिस की इस कारवाई से उचक्कों में हड़कंप मच गया. पुलिस एक युवक को तीन पुरिया स्मैक के साथ हिरासत में लेकर थाने पहुंची. इसके बाद पुलिस फिर स्मैकरों के अन्य शरणस्थली पर धावा बोल धड़पकड़ शुरू की. लेकिन पुलिस कारवाई से सतर्क हुए नशेड़ियों का झुंड फरार हो गया. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पुस्तकालय से सूखे नशा के साथ एक युवक को पकड़ा गया. पुलिस उक्त युवक से आवश्यक पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन