वीरान पड़ा बस स्टैंड, यात्री हो रहे हलकान

खगड़िया : कभी वाहनों व यात्रियों से गुलजार रहने वाला बस स्टैंड आज वीरान पड़ा हुआ है. चुनाव को लेकर अधिकारी द्वारा वाहन को जब्त किये जा रहे हैं. अधिकांश या तो जब्त कर लिये गये हैं या वाहन मालिक खराब की बात बता कर वाहन को गैरेज में लगा रखे हैं. जिसके कारण यात्रियों […]
खगड़िया : कभी वाहनों व यात्रियों से गुलजार रहने वाला बस स्टैंड आज वीरान पड़ा हुआ है. चुनाव को लेकर अधिकारी द्वारा वाहन को जब्त किये जा रहे हैं.
अधिकांश या तो जब्त कर लिये गये हैं या वाहन मालिक खराब की बात बता कर वाहन को गैरेज में लगा रखे हैं. जिसके कारण यात्रियों को काफी मुश्किलों से गुजरना पड़ रहा है.
बेगूसराय,बरौनी,महेशखूंट,अगुवानी,भागलपुर,पटना आदि जगह जाने वाली सवारी गाड़ी सहित बड़े बस भी कोसी कॉलेज ग्रांउड में चुनाव कार्य के लिए जमा किये जा रहे हैं.
जिससे उक्त जगह आने जाने वाले यात्रियों का सहारा केवल ट्रेन ही रह गया है. जबकि उक्त जगह के लिए समय पर ट्रेन उपलब्ध नहीं होने की वजह से यात्री के सामने आने जाने का संकट उत्पन्न हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










