आधार कार्ड एजेंसी दिलाने के नाम पर रुपये ठगे

गोगरी. आधार कार्ड एजेंसी दिलाने के नाम पर नवादा के रेणु कुमारी से एक लाख 60 हजार ठग लिये जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. रेणु कुमारी ने गोगरी थाने में आवेदन देकर कहा है की ललन कुमार व उसके पिता बासुदेव प्रसाद बड़ी मालिया निवासी ने आधार कार्ड की एजेंसी दिलाने के नाम पर […]
गोगरी. आधार कार्ड एजेंसी दिलाने के नाम पर नवादा के रेणु कुमारी से एक लाख 60 हजार ठग लिये जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. रेणु कुमारी ने गोगरी थाने में आवेदन देकर कहा है की ललन कुमार व उसके पिता बासुदेव प्रसाद बड़ी मालिया निवासी ने आधार कार्ड की एजेंसी दिलाने के नाम पर रुपये लिया था. रेणु ने इसके लिए रुपये दो किस्तों में मध्य बिहार ग्रामीण बैंक मधराजी नवादा के चेक के द्वारा दिनांक 28 दिसंबर 14 को रुपया दिया.
कहते हैं थानाध्यक्ष गोगरी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर दुर्गेश राम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. आरोप सही पाये जाने पर आरोपी पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










