नाव से निर्मित पुल बनेगा सहारा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Dec 2014 1:57 PM
विज्ञापन
चौथम : विगत तीन वर्षो से आवागमन की समस्या का मार ङोल रहे कोसी वासियों की समस्या अब कुछ कम हो सकती है. इसके लिए स्थानीय नाविक संघ आगे आया है. बेलदौर व चौथम के सीमा क्षेत्र पर कोसी व बागमती नदी के संगम स्थल पर नाविक संघ द्वारा नाव से नाव को जोड़ कर […]
विज्ञापन
चौथम : विगत तीन वर्षो से आवागमन की समस्या का मार ङोल रहे कोसी वासियों की समस्या अब कुछ कम हो सकती है. इसके लिए स्थानीय नाविक संघ आगे आया है. बेलदौर व चौथम के सीमा क्षेत्र पर कोसी व बागमती नदी के संगम स्थल पर नाविक संघ द्वारा नाव से नाव को जोड़ कर पुल तैयार किया जा रहा है.
कई जिला वासियों को नाव से नाव जोड़ कर बन रहे पुल के वैकल्पिक साधन से कई समस्याओं से निजात मिलेगी.
डुमरी घाट नाविक संघ बना रहा है नाव का पुल . डुमरी घाट में नाविक संघ द्वारा बनाये जा रहे नाव के पुल से हल्के वाहन को आसानी से गुजरा जा सकेगा. जोर-शोर से चल रहे निर्माण कार्य से लोगों में आवागमन की सुविधा की आशा जगी है. इस वैकल्पिक सेतु निर्माण से ठप पड़ी आवागमन समस्या से कुछ तो निजात मिलेगी. वहीं इसका जोरदार असर इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा. आवागमन की समस्या से बीपी मंडल सेतु के उत्तरी क्षेत्र वासियों को बाजार में समानों की बढ़ती कीमतों के अधिभार से निजात मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










