डाककर्मी के घर हुई छापेमारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Dec 2014 1:57 PM
विज्ञापन
मानसी/गोगरी : थाना क्षेत्र के बाजार में बुधवार को डाक विभाग के वरीय अधिकारियों ने गोगरी डाक घर से जुड़े कर्मी विद्यानंद विद्यार्थी के घर छापेमारी की. हालांकि छापेमारी के दौरान श्री विद्यार्थी अपने घर पर नहीं थे. इस दौरान अधिकारियों ने हाई कोर्ट का सर्च वारंट दिखाते हुए उनकी पत्नी से घर मे तलाशी […]
विज्ञापन
मानसी/गोगरी : थाना क्षेत्र के बाजार में बुधवार को डाक विभाग के वरीय अधिकारियों ने गोगरी डाक घर से जुड़े कर्मी विद्यानंद विद्यार्थी के घर छापेमारी की. हालांकि छापेमारी के दौरान श्री विद्यार्थी अपने घर पर नहीं थे. इस दौरान अधिकारियों ने हाई कोर्ट का सर्च वारंट दिखाते हुए उनकी पत्नी से घर मे तलाशी लेने की अनुमति मांगी.
विरोध करने पर अधिकारियों ने स्थानीय थाने को सूचना देने की बात कही. जिसपर उनकी पत्नी तलाशी करने देने पर राजी हो गयी. इस दौरान अधिकारियों ने श्री विद्यार्थी के घर से कई आवश्यक कागजात जब्त किया और एक सीजर बना कर चलते बने. हालांकि उनकी प्त्नी ने इस मामले पर कुछ भी बोलने से मना किया है. यह खबर जिले में तेजी से फैली. इसके बाद गोगरी डाक घर से भी कर्मी फरार हो गये. जानकारी के अनुसार पूरा मामला गोगरी डाक घर से जुड़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










