सड़क किनारे गड्ढे से बोरी में बंद 20 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बोबिल पंचायत के हनुमाननगर गांव से थोड़ी दूर डीपीएस स्कूल समीप सड़क किनारे गड्ढे से पुलिस ने बोरी में बंद 20 लीटर देशी शराब बरामद किया.

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के बोबिल पंचायत के हनुमाननगर गांव से थोड़ी दूर डीपीएस स्कूल समीप सड़क किनारे गड्ढे से पुलिस ने बोरी में बंद 20 लीटर देशी शराब बरामद किया. जबकि पुलिस की भनक लगते ही कारोबारी शराब फेंककर फरार हो गया. उक्त कारवाई बेलदौर पुलिस के द्वारा रविवार की अहले सुबह करीब 4 बजे किए जाने की बात बताई जा रही है. ग्रामीणों ने बताया कि बेलदौर थाना क्षेत्र में शराब की खेप सहरसा जिले के सोतारी गांव से लाकर इसकी होम डिलीवरी का कारोबार फलफूल रहा था. सुबह 4 बजे जब कारोबारी शराब लेकर बेलदौर आ रहे थे तो इसी दौरान थानाध्यक्ष को सूचना मिली. सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ उक्त स्थल पहुंचकर शराब कारोबारी की तलाश शुरू कर दी. लेकिन इसके पूर्व ही पुलिस की भनक मिलते ही शराब कारोबारी बोरे में बंद करीब 20 लीटर देशी शराब उक्त गड्ढे में फेंककर फरार हो गया. उक्त स्थल पर फेंके हुए शराब की बरामदगी कर पुलिस कारोबारी के गिरफ्तारी को लेकर संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन