अगुवानी-सुलतानगंज गंगा पुल का काम देखेंगे आलाधिकारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

खगड़िया : मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी परियोजना में शामिल अगुवानी सुलतानगंज गंगा पुल निर्माण कार्य की प्रगति का मुख्य सचिव गुरुवार को हाल जानेंगे. वे वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिये खगड़िया सहित भागलपुर के अधिकारियों से पुल निर्माण कार्य के बारे में जानकारी लेंगे. मुख्य सचिव की क्लास से पहले डीएम अनिरुद्ध कुमार ने बुधवार पुल निर्माण […]
विज्ञापन
खगड़िया : मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी परियोजना में शामिल अगुवानी सुलतानगंज गंगा पुल निर्माण कार्य की प्रगति का मुख्य सचिव गुरुवार को हाल जानेंगे. वे वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिये खगड़िया सहित भागलपुर के अधिकारियों से पुल निर्माण कार्य के बारे में जानकारी लेंगे. मुख्य सचिव की क्लास से पहले डीएम अनिरुद्ध कुमार ने बुधवार पुल निर्माण कार्य से जुड़ी फाइल को ले अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिये. साथ ही निर्माण कार्य व भू अधिग्रहण के बारे में जानकारी ली.
डीएम ने कहा कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. प्रशासन भू अधिग्रहण के मामले को प्राथमिकता के आधार पर निबटा कर जल्द एप्रोच पथ निर्माण शुरु करने को लेकर दृढ़संकल्पित है. बता दें कि बाढ़ के कारण पुल निर्माण कार्य बंद कर देना पड़ा था. अब फिर से पुल निर्माण कार्य शुरु होने के बाद सीधे मुख्य सचिव की नजर रहने के कारण इसमें और तेजी आने की उम्मीद है. बता दें कि खगड़िया जिला मे अगुवानी से एन एच 31 से जोड़ने वाली सड़क की कुल लंबाई 16 किमी की होगी.
मिली जानकारी के अनुसार एप्रोच पथ के लिये कुल 198.479 एकड़ भूमि अधिग्रहण कर निर्माण कंपनी को सौंपा जाना है. एप्रोच पथ को लेकर किये जाने वाले भूअर्जन की प्रक्रिया धीमा होने के चलते पंहुच पथ का निर्माण कार्य अब तक शुरू भी नहीं हो पाया है. सूत्र बताते हैं कि मात्र कुछ एकड़ जमीन प्रशासन द्वारा हस्तगत कराया गया है जिसपर अभी निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होना मुश्किल है.
एक नंवबर 2019 को आवागमन होना था शुरु
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 23 फरवरी 2014 को परबत्ता के केएमडी कॉलेज मैदान में इसका शिलान्यास किया था. एक नवंबर 2019 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य था. करीब 1710 करोड़ की लागत से फोरलेन महासेतु के अलवा एप्रोच पथ का निर्माण किया जाना है. इसके अलावा डॉल्फिन वैधशाला, टॉल प्लाजा, पुल प्रदर्शनी, पैसेंजर अंडर पास आदि सुविधाओं से लैस होंगी. मार्च 2015 से ही एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कम्पनी रात दिन एक कर फोरलेन महासेतु निर्माण कराने में लगी है.
बता दें कि राष्ट्रीय उच्च पथ-31 स्थित पसराहा एवं मुंगेर-भागलपुर राष्ट्रीय उच्च पथ 80 स्थित सुल्तानगंज के पास फोरलेन सड़क का मिलान किया जाना है. गंगा घाट अगुवानी सुल्तानगंज के बीच फोर लेन महासेतु की लम्बाई करीब 3,160 किलोमीटर है. जबकि एप्रोच पथ की कुल लम्बाई करीब 25 किलोमीटर है.
वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये गंगा नदी पर बन रहे पुल निर्माण कार्य की आज लेंगे जानकारी
भू-अधिग्रहण से लेकर पुल पर आवागमन शुरू करने में आ रही बाधा दूर करने के लिये प्रशासन प्रयासरत
अगुवानी पुल निर्माण कार्य समय पर पुरा करने के लिये प्रशासन कृत संकल्पित है. इसके लिये कई अधिकारियों को भू अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर एजेंसी को जमीन सौंपने के काम पर लगाया गया है. वे खुद इस काम की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. जमीन अधिग्रहण का मामला लारा कोर्ट में चल रहा है. एप्रोच रोड निर्माण कार्य जल्द शुरु हो जायेगा.
अनिरुद्ध कुमार, डीएम
बाढ़ का पानी उतरने के बाद काम शुरू हो चुका है. भू अधिग्रहण कार्य पूरा नहीं हो पाने के कारण एप्रोच रोड निर्माण में देरी हो रही है. खगड़िया की ओर से 16 किलोमीटर एप्रोच पथ का निर्माण किया जाना है. इधर, पुल का पाया निर्माण पूरा करने के बाद आगे का काम शुरु कर दिया गया है.
आलोक कुमार झा, निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट निदेशक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










