जयप्रकाश नगर में नकदी सहित लाखों के सामान की चोरी

Updated:
विज्ञापन

खगड़िया : नगर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर मुहल्ला लाल बाबू हाई स्कूल के पीछे विकास अधिकारी संतोष कुमार साह के घर चोरों ने लाखों की चोरी कर ली. पीड़ित अधिकारी संतोष ने नगर थाना में आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है. संतोष ने बताया कि बीते 4 नवंबर की शाम वे लोग घर […]

विज्ञापन
खगड़िया : नगर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर मुहल्ला लाल बाबू हाई स्कूल के पीछे विकास अधिकारी संतोष कुमार साह के घर चोरों ने लाखों की चोरी कर ली. पीड़ित अधिकारी संतोष ने नगर थाना में आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है. संतोष ने बताया कि बीते 4 नवंबर की शाम वे लोग घर में ताला लगाकर बाहर गये थे.
इसी दौरान चोरों ने घर में रखे नकदी, टीवी, लैपटॉप, कैमरा और सोना एवं चांदी की जेवरात चोरी कर ली. उन्होंने बताया कि जब मकान मालिक नरेश पाठक द्वारा घटना की जानकारी दी गयी तो वह घर पहुंचा तो पाया घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है. तथा गोदरेज तोड़कर चोरों ने सभी सामान चोरी कर ली.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन