बिहार : खगड़िया में युवक की गोली मारकर हत्या

Updated at : 08 Jun 2019 7:40 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : खगड़िया में युवक की गोली मारकर हत्या

खगड़िया:बिहारके खगड़ियामें बेलदौर थाना क्षेत्र के दिघौन घोड़पिया धार टावर समीप शनिवार की अहले सुबह दिघौन पश्चिमी के वार्ड संख्या दो निवासी मोहम्मद सलीम के पुत्र मो. जाहिद (22) को गोली मारकर हत्या कर दी गयी. अपराधियों ने हत्या के बाद शव को छिपाने के लिए घोड़पिया धार टावर के पास लाश को फेक दिया […]

विज्ञापन

खगड़िया:बिहारके खगड़ियामें बेलदौर थाना क्षेत्र के दिघौन घोड़पिया धार टावर समीप शनिवार की अहले सुबह दिघौन पश्चिमी के वार्ड संख्या दो निवासी मोहम्मद सलीम के पुत्र मो. जाहिद (22) को गोली मारकर हत्या कर दी गयी. अपराधियों ने हत्या के बाद शव को छिपाने के लिए घोड़पिया धार टावर के पास लाश को फेक दिया था. जाहिद को दो गोली मारी गयी है. राहगिरों ने शनिवार को लगभग 9 बजे शव देखकर पुलिस को सूचना दी.

मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने शव की पहचान वार्ड नंबर दो निवासी मोहम्मद सलीम के पुत्र मोहम्मद जाहिद के रूप में की. परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की देर रात्रि तक जाहिद को अपने दरवाजे पर किसी से काफी देर तक बातचीत कर रहा था. स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक जाहिद इलाके में दबंग और अपराधिक प्रवृति के हैं.

प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

हत्या के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है. स्थानीय लोग के अनुसार घटना कारण प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग या पैसे के लेन देन बताया जा रहा है. घटनास्थल पर पहुंची बेलदौर पुलिस ने मृतक मोहम्मद जाहिद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम मे भेज दिया. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि हत्या के सही कारणों की तलाश कर पुलिस जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लेगी. पुलिस ने शव के पास से दो खोखा एवं मृतक का मोबाइल बरामद की है. जाहिद के मोबाइल रिकाॅर्ड खंगाला जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन