कर्ज में दिया पैसा वापस मांगने पर युवक को मारी गोली, रेफर
Updated at : 16 Apr 2019 7:35 AM (IST)
विज्ञापन

गोगरी : थाना क्षेत्र के शेरगढ़ में रविवार की देर रात शेरगढ़ निवासी सुखदेव यादव उर्फ़ सुखो यादव के पुत्र रवि कुमार (30) को कर्ज के रूप में दिया हुआ पैसा वापस मांगना महंगा पड़ गया. उधार लेने वाले युवक ने उधार के पैसे मांगने पर रवि कुमार को गोली मार दिया. स्थानीय लोगों सहित […]
विज्ञापन
गोगरी : थाना क्षेत्र के शेरगढ़ में रविवार की देर रात शेरगढ़ निवासी सुखदेव यादव उर्फ़ सुखो यादव के पुत्र रवि कुमार (30) को कर्ज के रूप में दिया हुआ पैसा वापस मांगना महंगा पड़ गया. उधार लेने वाले युवक ने उधार के पैसे मांगने पर रवि कुमार को गोली मार दिया. स्थानीय लोगों सहित परिजनों की सहायता से घायल युवक को रेफरल अस्पताल गोगरी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये बेगूसराय रेफर कर दिया गया.
जहां घायल युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना के बारे में गोगरी थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार ने बताया कि रवि ने गांव के ही सुबोध यादव के पुत्र गुड्डू को बीते दिनों कर्ज के रूप में 50 हजार रुपये दिये थे. कुछ दिनों बाद उधार में दी गयी रकम वापस मांगने पर गुड्डू कुछ दिनों की मोहलत लेकर टालता रहा. बताया जाता है कि बीते रविवार को भी रवि पैसे के लिये गुड्डू के पास गया. जहां दोनों के बीच कहासूनी हो गयी.
गुड्डू यादव को यह बात नागवार गुजरी. रात करीब 10 बजे के आस पास गुड्डू यादव अपने भाई नेहरू और पिता सुबोध यादव के साथ आकर रवि के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा. घायल के परिजनों ने बताया कि इसी दौरान गुड्डू ने पिस्तौल से गोली चला दिया. जो रवि कुमार को दाहिने तरफ छाती में जा लगी.
आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू
गोगरी थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार ने बताया कि घायल रवि की स्थिति गंभीर होने के कारण फर्द बयान नहीं लिया जा सका है. परिजन के बयान के आधार पर शेरगढ़ निवासी सुबोध यादव, और उसके पुत्र गुड्डू यादव, नेहरू यादव के द्वारा घटना को अंजाम दिये जाने का आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष ने कहा कि आरोपितों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




