जनहित एक्सप्रेस से युवती कूदी, जख्मी

Updated:
विज्ञापन

मानसी : सहरसा रेलखंड के बदला घाट रेलवे स्टेशन समीप जनहित एक्सप्रेस से गिर कर युवती घायल हो गयी. बताया जाता है कि गाड़ी संख्या 13206 जनहित एक्सप्रेस से गुरुवार को दिन के करीब 1:55 बजे एक युवती ने छलांग लगा दी. घटना में युवती की जान तो बच गई लेकिन युवती के सिर फट […]

विज्ञापन
मानसी : सहरसा रेलखंड के बदला घाट रेलवे स्टेशन समीप जनहित एक्सप्रेस से गिर कर युवती घायल हो गयी. बताया जाता है कि गाड़ी संख्या 13206 जनहित एक्सप्रेस से गुरुवार को दिन के करीब 1:55 बजे एक युवती ने छलांग लगा दी. घटना में युवती की जान तो बच गई लेकिन युवती के सिर फट गया, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गयी. घायल अवस्था में स्टेशन पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवती को बलहा बाजार के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया. जहां डाक्टर शंभू शर्मा ने बताया सिर फटने से युवती बेहोश हो गयी थी.
जो अब खतरे से बाहर है। वही इस घटना की सूचना मिलते ही परिजन स्थानीय नर्सिंग होम पहुंचे. बताया जाता है कि बलहा पुर्नवास नवटोलिया वार्ड नंबर 14 निवासी राजो यादव की 20 वर्षीय पुत्री आंचल कुमारी गुरुवार को खगड़िया में जनहित ट्रेन में चढ़ी. उसे बदला घाट स्टेशन उतरना था. लेकिन ट्रेन बदला घाट में नहीं रुकने के कारण युवती ने चलती गाड़ी से छलांग लगा दिया. स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि जनहित एक्सप्रेस का बदला घाट में ठहराव नहीं है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन