स्कॉटिश में शांतिपूर्वक चल रही सीबीएसइ 10वीं की परीक्षा

Updated at : 14 Mar 2019 7:28 AM (IST)
विज्ञापन
स्कॉटिश में शांतिपूर्वक चल रही सीबीएसइ 10वीं की परीक्षा

कटिहार : सीबीएसइ 10वीं बोर्ड विज्ञान की परीक्षा बुधबार को शांतिपूर्वक आयोजित हुई. स्कॉटिश पब्लिक स्कूल के सेंटर तीसरे दिन भी बेहतर तरीके से संपन्न हुआ. इस संदर्भ में विद्यालय के मुख्य परीक्षा नियंत्रक सह केंद्राधीक्षक श्रीनिवास ने कहा कि सेंटर पर कक्षा दसवीं में जवाहर नवोदय विद्यालय, कर्नल एकेडमी, रामकृष्ण मिशन विद्या मंदिर एवं […]

विज्ञापन
कटिहार : सीबीएसइ 10वीं बोर्ड विज्ञान की परीक्षा बुधबार को शांतिपूर्वक आयोजित हुई. स्कॉटिश पब्लिक स्कूल के सेंटर तीसरे दिन भी बेहतर तरीके से संपन्न हुआ. इस संदर्भ में विद्यालय के मुख्य परीक्षा नियंत्रक सह केंद्राधीक्षक श्रीनिवास ने कहा कि सेंटर पर कक्षा दसवीं में जवाहर नवोदय विद्यालय, कर्नल एकेडमी, रामकृष्ण मिशन विद्या मंदिर एवं एसबीपी विद्या विहार के छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं. कुल 24 परीक्षा कक्ष बनाये गये हैं. एक परीक्षा कक्ष में 24 बच्चे परीक्षा दे रहे हैं. इन बच्चों के परीक्षा 51 वीक्षकों की उपस्थिति में लिया गया.
परीक्षा का संचालन विद्यालय के उप प्राचार्य सह उपकेंद्र अधीक्षक जयदीप चटर्जी, परीक्षा नियंत्रक शैलेंद्र वर्मा, वरिष्ठ शिक्षकों में पवन कुमार, मिफ्ताउल हक की देखरेख में लिया गया.
इस संदर्भ में विद्यालय के कला शिक्षक सह मीडिया प्रभारी कौशिक कर ने बताया कि विद्यालय के परिसर एवं कक्षाओं में लगभग एक्सो सीसीटीवी कैमरा लगाये गये हैं. उन्होंने बताया कि 5 मार्च से लेकर 2 अप्रैल तक 10वी तथा 12वीं का सीबीएसई बोर्ड परीक्षा विद्यालय में संचालित होगा.
सीबीएसई बोर्ड के निर्देशानुसार सभी परीक्षार्थियों को इस बार स्कूल यूनिफॉर्म, विद्यालय से प्राप्त पहचान पत्र, आई कार्ड एवं मुल परीक्षा प्रवेश पत्र एडमिट कार्ड सहित परीक्षा केंद्र पर 10:00 बजे से पहले प्रवेश कर लेना होगा. परीक्षा केंद्रों पर प्रदेश के दौरान किसी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक्स गेजेट्स, बैग, पर्स, इलेक्ट्रॉनिक्स घड़ी, मोबाइल, प्लास्टिक के बैग आदि ले जाना सख्त मना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन