158 बोतल विदेशी शराब जब्त, कार भी बरामद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मानसी : पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी कर अमनी गांव के बांध के समीप से मारुति कार से शराब की बड़ी खेप को बरामद किया है. थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि सैदपुर अमनी तीन मुहानी वाटर बांध के समीप बिना नंबर की एक मारूति में छापेमारी करने पर 158 बोतल विदेशी शराब बरामद […]
विज्ञापन
मानसी : पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी कर अमनी गांव के बांध के समीप से मारुति कार से शराब की बड़ी खेप को बरामद किया है. थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि सैदपुर अमनी तीन मुहानी वाटर बांध के समीप बिना नंबर की एक मारूति में छापेमारी करने पर 158 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया.
आपके शहर में
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गश्ती के दौरान बिना नंबर की गाड़ी देख शक हुआ. जब कार की तलाशी ली गयी तो बड़ी संख्या में शराब बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि 475 एमएल के 158 बोतल शराब तथा 375 एमएल के सहित 400 एमएल के शराब को बरामद किया गया.
मालूम हो कि बिहार में पूर्ण शराबंदी के बावजूद तस्कर अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं.
उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान बेगूसराय जिले के मटिहानी गांव निवासी रामदिरी रामनगर टोला के स्वर्गीय अशोक मिश्रा के पुत्र शराब तस्कर आशीष कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि उत्पाद एक्ट के तहत मानसी थाना में कांड संख्या 43/19 दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया अपनायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन