सिलिंडर फटने से हुई मौत के बाद गमगीन हुआ इलाका

खगड़िया : छठ के दौरान शहर के दाननगर मुहल्ला में सिलिंडर फटने से मामा-भांजे की मौत के बाद माहौल गमगीन हो गया. खुशी के माहौल में हुए हादसे में कई लोगों की जान जा सकती थी. दो की मौत के बाद लगभग नौ लोग जख्मी हो गये. इनमें से तीन लोगों की हालत नाजुक है. […]
खगड़िया : छठ के दौरान शहर के दाननगर मुहल्ला में सिलिंडर फटने से मामा-भांजे की मौत के बाद माहौल गमगीन हो गया. खुशी के माहौल में हुए हादसे में कई लोगों की जान जा सकती थी. दो की मौत के बाद लगभग नौ लोग जख्मी हो गये. इनमें से तीन लोगों की हालत नाजुक है. घटना के बाद शहर के लोगों का उत्साह फीका हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. मृतक के घर देर रात तक सैकड़ों लोगों की भीड़ लगी रही.
मृतक गोलू की मां बार बार बेहोश हो रही थी. गोलू छठ मनाने के लिए गोगरी थाना क्षेत्र के गौछारी गांव से खगड़िया दान नगर अपने ननिहाल आया था. इसी दौरान उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




