एसबीआइ से फर्जी निकासी का खुलासा

खगड़िया : सदर प्रखंड अवस्थित एसबीआइ की जलकौड़ा शाखा में फर्जीवाड़े का मामला प्रकाश में आया है. इस फर्जीवाड़े के शिकार व्यक्ति की शिकायत पर अब जांच के आदेश दिये गये हैं. पूरे मामले में एलडीएम से रिपोर्ट तलब की गयी है. जानकारी के मुताबिक जहांगीरा पंचायत के रमुनियां गांव के रामचरित्र तांती ने एसबीआइ […]
खगड़िया : सदर प्रखंड अवस्थित एसबीआइ की जलकौड़ा शाखा में फर्जीवाड़े का मामला प्रकाश में आया है. इस फर्जीवाड़े के शिकार व्यक्ति की शिकायत पर अब जांच के आदेश दिये गये हैं.
पूरे मामले में एलडीएम से रिपोर्ट तलब की गयी है. जानकारी के मुताबिक जहांगीरा पंचायत के रमुनियां गांव के रामचरित्र तांती ने एसबीआइ की जलकौड़ा शाखा के विरूद्ध शिकायत दर्ज करायी है. इन्होंने अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को दिये आवेदन में कहा है कि उन्हें मालूम भी नहीं है कि उनके नाम से बैंक ने कब ऋण की स्वीकृति प्रदान की है. लेकिन उनके नाम पर फर्जी निकासी कर ली गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




