कृष्ण जन्माष्टमी मेला से पहले पुलिस की छापेमारी, 10 लीटर देशी शराब बरामद
Illegal Liquor Seized in Khagaria: बेलदौर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर 10 लीटर देशी शराब बरामद की. कारोबारी मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने शराब पर शिकंजा कस दिया है.
Illegal Liquor Seized in Khagaria: बेलदौर थाना क्षेत्र के बोबिल पंचायत के वार्ड 9 में गुप्त सूचना पर छापेमारी कर पुलिस ने 10 लीटर देशी शराब बरामद किया. जबकि पुलिस की भनक पाकर शराब कारोबारी भागने में सफल रहा. जानकारी के मुताबिक बोबिल पंचायत के वार्ड नंबर 9 मुखिया टोला से पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 10 लीटर देसी शराब बरामद किया. छापेमारी दल में 112 के पदाधिकारी पीटीसी पिंटू कुमार, सिपाही बीके सिंह आदि शामिल थे.
आपके शहर में
Also read: वर्षों बाद नाले की सफाई, महापौर विभा कुमारी की पहल से मिली बड़ी राहत!
Illegal Liquor Seized in Khagaria: कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शराब जुटाने की थी योजना
ग्रामीणों ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी मेला को लेकर शराब कारोबारी शराब की भारी मात्रा को जुटाने में लगे हुए हैं. लेकिन थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार अपने अधीनस्थ कर्मी को चिह्नित जगहों पर प्रतिनियुक्त कर शराबी एवं इसके कारोबार में संलिप्त लोगों पर पैनी नजर बनाए रखने को लेकर निर्देशित किए हैं. इसके कारण पुलिस को सफलता मिली लेकिन कारोबारी चकमा देकर भाग गया. हालांकि पुलिस की मुस्तैदी के बावजूद भी शराबी एवं इसके कारोबारी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है. जिसके कारण इलाके से लगातार शराबी एवं कारोबारी की गिरफ्तारी के साथ-साथ भारी मात्रा में शराब बरामद हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए