पुआल विवाद में छोटे भाई की लाठी से पीटकर हत्या

Updated:
विज्ञापन

मनिहारी थाना के बाबूपुर की घटना

विज्ञापन

मनिहारी. मनिहारी थाना के बाबूपुर में भाई ने भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस घटना में अबु ताहिर ( 42 ) की मौत हुई है. दोनों पक्ष में लाठी से मारपीट हुआ. दोनों पक्षों से आधा दर्जन घायल है. मृतक का पुत्र सद्दाम ने बताया कि मेरा बछड़ा ने मेरे बडे चाचा बदरूद्दीन का चारा पुआल खा लिया था. इसी पर विवाद हुआ. बडे चाचा बदरूद्दीन व उसके अन्य लोगों ने लाठी डंडा से मारपीट किया. मेरे व मेरी मां के साथ भी मारपीट किया. अनुमंडलीय अस्पताल इलाज के लिए आये. यहां चिकित्सक ने मेरे पिता को मृत घोषित कर दिया. मृतक की पत्नी मुस्लिमा खातून, पुत्र सद्दाम भी घायल हैं. उधर दूसरे पक्ष से घायल बदरूद्दीन, तंजारा व पिंकी घायल है. अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज चल रहा है. मनिहारी थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि दोनों पक्ष से लोग घायल है. एक की मौत हुई है. घटना में शामिल लोगों का इलाज पुलिस अभिरक्षा में किया जा रहा है. मौके पर मनिहारी थाना के अनि गौतम कुमार, अनि रामरतन कुमार, अनि उमेश सिंह, अनि सद्दाम हुसैन, सअनि अरूण कुमार मौजूद थे. मृतक के परिजन का रो-रो कर बुरा हाल था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन