चोरी के आरोपित को ग्रामीणों ने पकड़ा, खूंटे से बांधकर की जमकर पिटाई
चोरी के आरोपित को ग्रामीणों ने पकड़ा, खूंटे से बांधकर की जमकर पिटाई
– पिटाई के बाद आरोपित को किया पुलिस के हवाले प्रतिनिधि, कोढ़ा रौतारा थाना क्षेत्र के बिनोदपुर पंचायत वार्ड संख्या तेरह में ग्रामीणों ने एक आरोपित को चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. ग्रामीणों ने आरोपित को खूंटे से बांधकर जमकर धुनाई के बाद रौतारा पुलिस को सुपुर्द कर दिया. पकड़ाये आरोपित की पहचान बटोरन उर्फ विष्णु दास उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है. जो गांव के ही रहने वाला है. वार्ड सदस्य उमाशंकर साह ने बताया कि गांव के ही आरोपित गांव में ही घरेलू सामान चुराने की कोशिश कर रहा था. जिसे पकड़कर ग्रामीणों ने खूंटे से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. वार्ड सदस्य ने बताया कि आरोपित कई वर्षों से इलाके में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था. वह खेतों में लगे मोटर और चापाकल तथा घरेलू सामान तक चुरा ले जाता था. चोरी करते हुए पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही रौतारा पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर कर आरोपित को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट चुके हैं.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए