सात वर्षीय मासूम के साथ दो किशोरों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपितों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

समेली. पोठिया थाना क्षेत्र में सात वर्षीय बच्ची के साथ नाबालिग दो किशोरों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित दोनों किशोरों को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, सोमवार की संध्या चार बजे डूमर पूरब टोला नहर के समीप बच्ची बकरी चराने गयी थी, जहां दो किशोर पहले से मौजूद थे. इस दौरान बच्ची को अकेला पाकर 16 वर्षीय दो किशोरों ने जबरन बच्ची को पकड़ने की कोशिश की. बच्ची दोनों आरोपितों के गिरफ्त से छूट कर भागी. तभी दोनों ने दौड़कर पीछा किया और दो-तीन खेत पार नहर के समीप दबोच कर पकड़ लिया. इसके बाद नहर में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. सहमी बच्ची किसी तरह घर पहुंची. मां घरेलू काम में व्यस्त थी. रात्रि करीब नौ बजे बच्ची की छोटी बहन ने बिछावन गीला देखकर मां को कहने गयी. जब मां देखने पहुंची तो लहू लुहान रोती बिलखती बेटी को देख कर मां के पैरों तले जमीन खिसक गयी. बच्ची कुछ भी बताने से डर रही थी. मां ने सख्ती से पूछने पर बच्ची ने अपने साथ हुई दरिंदगी को लेकर सारी व्यथा सुनायी. इसके बाद मां अपने परिवार जनों के साथ उन दोनों लड़कों के घर पर पहुंची ही थी, तभी बच्ची की हालत बिगड़ गयी. आनन-फानन में रात्रि में ही उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली लाया गया, जहां मौजूद चिकित्सक डॉ मुकेश कुमार ने इलाज के बाद बच्ची को घर भेजा. घटना को गंभीरता से लेते हुए पोठिया पुलिस ने बच्ची और उनकी मां के फर्द बयान पर मामला दर्ज कर दोनों आरोपित किशोर को गिरफ्तार कर लिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन