मंथर गति से चल रहा ट्रेड लाइसेंस रिन्यूअल कार्य, दुकानदारों में नाराजगी

Updated at : 02 Mar 2025 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
मंथर गति से चल रहा ट्रेड लाइसेंस रिन्यूअल कार्य, दुकानदारों में नाराजगी

मंथर गति से चल रहा ट्रेड लाइसेंस रिन्यूअल कार्य, दुकानदारों में नाराजगी

विज्ञापन

– विभाग के दिये लक्ष्य पूरा करने में एजेंसी को फूल रहा हाथ पांव – तीन हजार में 1250 का शेष है ट्रेड लाइसेंस रिन्यूअल कार्य कटिहार नगर निगम में अवस्थित दुकानदारों का ट्रेड लाइसेंस रिन्युअल का कार्य इन दिनों मंथर गति से चल रहा है. नगर निगम प्रशासन एजेंसी को दिये गये लक्ष्य की पूर्ति को लेकर हाथ पांव फूल रहा है. लक्ष्य काे पूरा करने में अचानक से दुकानदारों के बीच दिन भर में कई बार टेलीफोन कर राशि जमा करने के कारण खासकर छोटे दुकानदारों के बीच दहशत का माहौल है. एजेंसी के कर्मचारियों की माने तो वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए नगर प्रशासन की ओर से करीब तीन हजार दुकानदारों की सूची उपलब्ध करायी गयी है. जिनका ट्रेड लाइसेंस रिन्युवल कार्य करना है. अबतक करीब 12 से 1500 सौ दुकानदारों का रिन्युवल होना शेष रह गया है. इधर कई दुकानदारों की माने तो इस वित्तीय वर्ष बीतने को है. अंतिम समय में उनलोगों को ट्रेड लाइसेंस रिन्युवल के लिए बार बार फोनिक सूचना से वे लोग परेशान हैं. उनलोगों की माने तो इस माह में ट्रेड लाइसेंस का रिन्युवल कराने में एक हजार व पुन: दूसरे वित्तीय वर्ष 2025-26 में फिर से एक हजार रूपये जमा करने के लिए कहा जा रहा है. उनलोगों का कहना है कि इस कार्य के लिए कुछ दिन पूर्व शुरू किये जाने की वजह से इन सभी परेशानियों से निजात मिल सकती थी. इधर कई दुकानदारों की माने तो कई जगहों पर बिना ट्रेड लाइसेंस के ही दुकान चलाये जा रहे हैं. मुख्य रूप से मेडिकल कॉलेज के सामने दुकानदारों को चिन्हित कर ट्रेड लाइसेंस निर्गत कराने की मांग की है. ताकि वे लोग खुलकर अपनी दुकानदारी चला सके. हालांकि इस मामले में एजेंसी कर्मचारियों को भी मालूम नहीं है कि कितने दुकानदारों को ट्रेड लाइसेंस निर्गत किया गया है. कहते हैं नगर आयुक्त मामले में नगर आयुक्त संतोष कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए एजेंसी को दुकानदारों की सूची सौंप दी गयी है. जिनका अबतक ट्रेड लाइसेंस का रिन्युवल नहीं हो पाया है. हर हाल में समय से पहले लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन