ePaper

पीएम आवास की राशि उठा मकान नहीं बनाने वाले चार लोग गिरफ्तार

Updated at : 14 Nov 2024 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम आवास की राशि उठा मकान नहीं बनाने वाले चार लोग गिरफ्तार

चारों की पोठिया थाना क्षेत्र के डूमर व पूर्वी चांदपुर पंचायत के गांव से हुई गिरफ्तारी

विज्ञापन

फोटो 19 कैप्शन- गिरफ्तार लोगों को अपने साथ ले जाती पुलिस. प्रतिनिधि, समेली प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि उठाकर मकान नहीं बनाने वाले चार लाभुकों को गिरफ्तार किया है. चारों की गिरफ्तारी पोठिया थाना क्षेत्र के डूमर व पूर्वी चांदपुर पंचायत के गांव से गुरुवार को हुई है. आरोपित लाभुक डूमर पंचायत के सीता देवी पति बुधन मालाकार, नीलम देवी पति विजय साह, पूर्वी चांदपुर पंचायत निवासी गीता देवी पति अनंत पोद्दार, मंजू देवी पति अनिरुद्ध ठाकुर चारों ने अलग-अलग मकान निर्माण के लिए पीएम आवास योजना के तहत राशि ली, लेकिन समय से घर का निर्माण नहीं कराया. इसके बाद गिरफ्तारी कार्रवाई हुई है. इससे ऐसे लाभुकों में हड़कंप मच गया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि चारों लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए रुपये दिये गये थे. इनके विरुद्ध कई बार व्हाइट व रेड नोटिस निर्गत किया गया था. बावजूद इसके संबंधित लोगों ने सरकारी राशि का उचित उपयोग नहीं किया. पोठिया पुलिस ने चारों अभियुक्त को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन