बारसोई में आयोजित दो दिवसीय बिहार दिवस कार्यक्रम का हुआ समापन

Updated at : 23 Mar 2025 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
बारसोई में आयोजित दो दिवसीय बिहार दिवस कार्यक्रम का हुआ समापन

बारसोई में आयोजित दो दिवसीय बिहार दिवस कार्यक्रम का हुआ समापन

विज्ञापन

– एसडीओ ने उपस्थित छात्र- छात्राओं से नियमित रूप से विद्यालय जाने के फायदे तथा योजनाओं के लाभ के बारे में दी जानकारी ॉ, बारसोई बिहार दिवस के अवसर पर बारसोई के मौलानापुर विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अनुमंडल स्तरीय कार्यक्रम का रविवार को समापन हुआ. इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया. कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. अनुमंडल पदाधिकारी दीक्षित श्वेतम ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्र एवं छात्राओं को उत्साह बढ़ाते हुए प्रत्येक दिन विद्यालय आने की नसीहत दी. उसके लाभ बताये. इसके साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी भी प्रदान की. उन्होंने छात्र एवं छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गयी कार्यक्रम की सराहना की. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिओम शरण, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मुमताज अहमद, सीडीपीओ बबीता कुमारी, अनुमंडल के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन