दिघरी के पास हाइवा दीवार से टकराकर पलटा, हताहत नहीं

Updated:
विज्ञापन
दिघरी के पास हाइवा दीवार से टकराकर पलटा, हताहत नहीं

कोढ़ा-कटिहार एनएच 81 सड़क मार्ग पर दिघरी के समीप सोमवार की रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया

विज्ञापन

कोढ़ा

. कोढ़ा-कटिहार एनएच 81 सड़क मार्ग पर दिघरी के समीप सोमवार की रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से टकरा गयी. इससे वाहन पलट गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के इलाके में तेज आवाज गूंज उठी. आवाज सुनते ही सड़क किनारे स्थित धर्मकांटा के कर्मचारी मौके पर दौड़कर पहुंचे और तत्काल 112 डायल कर पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही कोलासी थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला. पुलिस द्वारा वाहन मालिक को दुर्घटना की जानकारी दी गयी. हाइवा के चालक मुन्ना कुमार ने बताया कि सामने से आ रही वाहन की रोशनी से उनकी आंखें चकाचौंध हो गयी. रास्ता नहीं दिखने के कारण वाहन सड़क के किनारे दीवार से टकराकर पलट गयी. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. हालांकि हाईवा को काफी क्षति पहुंची है. स्थानीय लोगों के अनुसार यदि दुर्घटना के समय सड़क पर अन्य वाहन मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन