अखंड एकनाम संकीर्तन हवन व पूर्णाहुति के साथ संपन्न

Updated:
विज्ञापन

अखंड एकनाम संकीर्तन हवन व पूर्णाहुति के साथ संपन्न

विज्ञापन

अमदाबाद प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत के वार्ड संख्या आठ बालमुकुंद टोला गांव स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित 72 घंटे का अखंड एकनाम संकीर्तन हवन व पूर्णाहुति के साथ बुधवार को संपन्न हुई. बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 72 घंटे का अखंड एकनाम संकीर्तन का आयोजन हुआ. चार कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया. सभी कीर्तन मंडलियों ने रामायण व विष्णु पुराण, शिव पुराण इत्यादि पर आधारित लीलाओं की प्रस्तुति दी. बुधवार को विधिवत हवन व पूर्णाहुति दी गयी. 72 घंटे का अखंड एकनाम संकीर्तन का समापन हो गया. संकीर्तन के सफल संचालन में दुर्गापुर पंचायत के मुखिया गोपाल प्रसाद सिंह, स्थानीय तुलसी सिंह, गंगा विष्णु सिंह, दरबारी सिंह, विजय सिंह, सुकराज सिंह, रामइश्वर सिंह, भोला सिंह, राम भजन सिंह, अमल सिंह, सुग्रीव सिंह, मनबहाल सिंह, संजय सिंह, मनोज मंडल, किस्टो मंडल, पतानु मंडल, दुखा सिंह, शंकर सिंह, फागूलाल सिंह सहित अन्य ग्रामीण सक्रिय थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन